सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कांग्रेस का इतिहास संविधान का गला घोंटने का रहा है : सीएम योगी

यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने 'इंडिया' गठबंधन के प्रमुख घटक कांग्रेस पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल का इतिहास बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का गला घोंटने का रहा है।

Ankur Pratap
  • Apr 30 2024 2:04PM
यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने 'इंडिया' गठबंधन के प्रमुख घटक कांग्रेस पर जोरदार प्रहार करते हुए कहा कि देश के सबसे पुराने राजनीतिक दल का इतिहास बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का गला घोंटने का रहा है। लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटें मिलने पर बीजेपी द्वारा संविधान बदलने के कांग्रेस के आरोप पर सीएम योगी ने कहा कि इससे बड़ा सफेद झूठ दूसरा नहीं हो सकता। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के दलों के इतिहास के बारे में हर व्‍यक्ति जानता है।

सीएम योगी ने क्या कहा? 

सीएम योगी ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस का इतिहास बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा बनाए गए संविधान का गला घोंटने का रहा है। सीएम योगी ने कहा कि 1950 में देश का संविधान लागू हुआ और कांग्रेस ने लगातार अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचलने का काम किया। कांग्रेस ने लगातार यह प्रयास किए कि वह संविधान को अपने तरीके से इस्तेमाल करें। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जनता का शासन जनता के लिए है। किंतु, कांग्रेस ने कभी यह प्रयास नहीं किया कि जनभावनाओं का सम्मान हो।

आपातकाल की दिलाई याद

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में देश में लागू आपातकाल की याद दिलाते हुए सीएम योगी ने कहा कि 'इमरजेंसी' को देश की जनता आज भी नहीं भूली। यह भी देश के संविधान का गला घोंटने जैसा है। उन्होंने पूर्ववर्ती संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार के समय में कांग्रेस के हर कार्य में समाजवादी पार्टी का समर्थन होने का आरोप लगाया।
0 Comments

ताजा समाचार