सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

दो चरण के चुनाव के बाद दूरबीन से भी नजर नहीं आ रही है कांग्रेस : अमित शाह

बरेली में बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित किया। हार्टमैन रामलीला मैदान में अमित शाह ने भारत माता की जय से अपने भाषण की शुरुआत की।

Ankur Pratap
  • May 2 2024 6:38PM
बरेली में बीजेपी उम्मीदवार के समर्थन में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने रैली को संबोधित किया। हार्टमैन रामलीला मैदान में अमित शाह ने भारत माता की जय से अपने भाषण की शुरुआत की। शाह के निशाने पर सपा और कांग्रेस रही। अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर जमकर तंज कसे। 

अमित शाह ने क्या कहा?

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि हमारे सामने इंडी गठबंधन चुनाव लड़ रहा है। इनके शहजादे राहुल गांधी ने चुनाव की शुरुआत भारत जोड़ो यात्रा से की थी। मगर, 4 जून के बाद 'कांग्रेस ढूंढ़ो यात्रा' से इसका समापन होने वाला है। दो चरण के चुनाव में दूरबीन से भी कांग्रेस नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश के अर्थतंत्र को दुनिया के तीसरे नंबर का अर्थतंत्र बनाने का चुनाव है। तीन करोड़ लखपति दीदी बनाने का चुनाव है। आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त करने का चुनाव है। 

राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं? 

शाह ने लोगों से पूछा कि अयोध्या में राम मंदिर बनना चाहिए था या नहीं? कहा कि कांग्रेस 70 साल से राम मंदिर के मसले को अटका रही थी। नरेंद्र मोदी दूसरी बार प्रधानमंत्री बने। उन्होंने 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कर जय श्रीराम किया। शाह ने कहा कि सपा के मुखिया अखिलेश यादव, डिंपल और राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को निमंत्रण गया। किंतु, इनमें से कोई नहीं गया। क्योंकि इनका डर था कि वहां जाएंगे तो वोटबैंक खिसक जाएगा। ये लोग हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। 

पीएम मोदी ने देश को आतंकवाद से मुक्त करने का काम किया

गृहमंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस वाले धारा 370 को 70 साल से संभालकर रखे थे। पीएम मोदी ने 5 अगस्त को धारा 370 को समाप्त किया। पीएम मोदी ने इस देश को आतंकवाद से मुक्त करने का काम किया है। कांग्रेस की सरकार थी। सपा, बसपा के समर्थन से चलती थी। 10 साल तक सोनिया-मनमोहन की सरकार में आए दिन आलिया, मालिया जमालिया देश में घुस जाते थे और बम धमाके करते थे। कोई बोलने वाला नहीं था। 2014 के बाद पाकिस्तान ने फिर गलती कर दी। उरी और पुलवामा में घुस गए मगर वो भूल गए। इस बार पीएम मोदी हैं, मनमोहन सिंह नहीं। 10 ही दिन में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादियों के सफाया करने का काम किया। 

0 Comments

ताजा समाचार