सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में दिल्ली भाजपा का कांग्रेस नेताओं की रंगभेदी टिप्पणियों के खिलाफ कांग्रेस मुख्यालय के बाहर जोरदार विरोध प्रदर्शन

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में आज दिल्ली भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सैम पित्रोदा द्वारा रंग भेदी टिप्पणी करने के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और राहुल गांधी से देशवासियों से माफी मांगने की मांग की।

Deepika Gupta
  • May 9 2024 7:08PM

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के नेतृत्व में आज दिल्ली भाजपा ने कांग्रेस मुख्यालय के बाहर सैम पित्रोदा द्वारा रंग भेदी टिप्पणी करने के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और राहुल गांधी से देशवासियों से माफी मांगने की मांग की। 

विरोध प्रदर्शन में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी, भाजपा नेता राजकुमार चौहान, गजेन्द्र यादव, दिनेश प्रताप सिंह, विनय रावत, प्रवीण शंकर कपूर, सुमित भसीन, नसीब सिंह, नीरज बसौया, अमित मलिक, सारिका जैन, सुनील यादव, विनोद सहरावत, ऋचा पांडे मिश्रा, मोहन लाल गिहारा, नीरज तिवारी, सागर त्यागी, सी एल मीना एवं शुभेनदू शेखर अवस्थी सहित हजारों कार्यकर्ता सम्मलित हुए।

वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि भारत की सुन्दरता उसकी विविधता है और यही इस देश की ताकत है। हमारी संस्कृति के रुप अलग हो सकते हैं लेकिन उसका सूत्र एक ही है देश की अखंडता। जिस प्रकार कांग्रेस नेताओं ने रंगभेदी टिप्पणी की है वह सीधे तौर पर हमारे देश की एकता और अखंडता को गाली दे रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि सैम पित्रोदा द्वारा दिया गया यह बयान अचानक नहीं आया है बल्कि चुनाव के तीन फेस के बाद कांग्रेस की राजनीतिक जमीन खिसकती नजर आ रही है तो यह बयान आ रहे हैं। सचदेवा ने कहा कि यह टिप्पणी सिर्फ एक बयान नहीं है बल्कि यह जान बूझकर लोगों को रंगों के आधार पर बांटने की साजिश है। 70 साल तक देश की लूटने वाली कांग्रेस और उसके नेता राहुल गाँधी को आज देश के अंदर लोगों में भेदभाव नजर आ रहा है। 

सचदेवा ने कहा कि देश के अंदर सभी का जीने और रहने का तरीका भले अलग हो सकता है लेकिन सैम पित्रोदा की टिपण्णी तो भारतवासियों का भारतीय होने का अधिकार छीन रही है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि देश का हर वह दुश्मन जो भारत को कमजोर करने की कोशिश करेगा या जो देश को बांटने की साजिश करेगा उसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यही सैम पित्रोदा हैं जो हमारी संपत्तियों का सर्वे कराकर घुसपैठियों के बीच में बांटने की बात कर रहा था।  

रमेश बिधूड़ी ने कहा कि सैम पित्रोदा के बयान देश का अपमान है और इसे कोई भी देशवासी नहीं सहेगा। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि भाजपा को गाली देना, मुझे गाली देना बर्दाश्त किया जायेगा लेकिन अगर देश के 140 करोड़ जनता को गाली दी जाएगी तो यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सैम पित्रोदा का बयान सिर्फ एक बयान नहीं है बल्कि देश का अपमान है और हर राष्ट्रवादी इस बयान के खिलाफ सड़कों पर है। 






0 Comments

ताजा समाचार