कोरोना अपडेट: झारखंड में आज अबतक 40 कोरोना पॉजिटिव, कुल 1068; जानें क्या है ताजा हाल

झारखंड में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। यहां लगातार प्रवासी मजदूरों के संक्रमित होने की पुष्टि हो रही है। अबतक 1068 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है।

झारखण्ड ब्यूरो
  • Jun 7 2020 8:48PM

रांची: झारखंड में कोरोना संक्रमण का दायरा बढ़ता जा रहा है। यहां लगातार प्रवासी मजदूरों के संक्रमित होने की पुष्टि हो रही है। अबतक 1068 कोरोना पॉजिटिव की पहचान की गई है। रविवार को झारखंड में रात 8 बजे तक कुल 40 कोरोना मरीजों की पहचान की जा चुकी है। इनमें से 13 सिमडेगा, 11 लोहरदगा और 2 मरीजों की पुष्टि जामताड़ा में हुई है। एक कोरोना पॉजिटिव पश्चिम सिंहभूम से सामने आया है। पश्चिमी सिंहभूम में मिला कोरोना का एक संक्रमित मरीज जराईकेला का रहने वाला है। वह महाराष्ट्र से अपने घर आया है। उसे कामर्स कालेज स्टेट क्वारंटाइन में रखा गया था। आज के ताजा मामलों में संक्रमित पाए गए कोरोना मरीज प्रवासी मजदूर हैं। ये सभी क्‍वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे।लोहरदगा के डीसी आकांक्षा रंजन ने बताया कि सभी कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्‍पताल में दाखिल करा दिया गया है। तमाम सुरक्षा एहतियात बरते जा रहे हैं। लोहरदगा में कोरोना पॉजिटिव मिले मरीज केरो और कुडू प्रखंड के रहने वाले बताए गए हैं। इधर जामताड़ा के मिहिजाम में मिले कोरोना संक्रमितों को कोविड अस्‍पताल में दाखिल करा दिया गया है। इससे पहले राज्‍य में शनिवार को भी 90 कोरोना पॉजिटिव केस की पहचान की गई थी। शुक्रवार को रिकॉर्ड 95 नए मामले सामने आए।

2 Comments

लॉकडाउन 100प्रतिशत जारी रहे समय बढाया जाए

  • Apr 25 2021 4:10:10:660PM

लॉकडाउन 100प्रतिशत जारी रहे समय बढाया जाए

  • Apr 25 2021 4:08:35:107PM

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार