'माँ का दूध पीया है, तो कुछ दिन तालिबान, पाकिस्तान में गुज़ारो...' पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों को BJP विधायक की दो टूक

'अगर भारत की धरती पर पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए जाएंगे, तो कुचले जाओगे।'

Yogesh Mishra
  • Aug 23 2021 12:00AM




समय-समय पर देश में रहकर देश के विरुद्ध आवाज़ उठाने वाले लोगों को कड़े अंदाज़ में नसीहत देने वाले जनप्रतिनिधि मिल ही जाते हैं। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश के भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने बाबा महाकालेश्वर की नगरी उज्जैन में पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी करने वाले देशद्रोहियों को सख्त अंदाज़ में लताड़ लगाई है। भाजपा विधायक शर्मा ने पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाने वालों को सख्त लहजे में चेतावनी दी है।


मध्यप्रदेश के भोपाल हुजूर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाने वालों को कह रहे हैं कि माँ का दूध पिया है तो कुछ दिन तालिबान में गुज़ारो।


मीडिया से बातचीत में भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि 'एक बात कान खोलकर सब को समझ लेना चाहिए कि यह हिंदुस्तान है। यहां बाबा साहब का संविधान चलता है। अगर भारत की धरती पर पाकिस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगाए जाएंगे, तो कुचले जाओगे।'




पाकिस्तान के लिये दिल में प्यार रखने वाले गद्दारों को लताड़ते भाजपा विधायक शर्मा ने कहा, “कानून अपना शिकंजा कसेगा, हम मुल्ला और मौलवियों को बताना चाहते हैं कि नवाज़ पढ़वाओ, खूब तालीम की शिक्षा दो। लेकिन बता दो कि ये देश हिंदुस्तान है। देश के अंदर मां बाप की भी ड्यूटी है कि वे अपने बच्चों को देश के बारे में बताए। देश में हिंदुस्तान ज़िंदाबाद के नारे लगना चाहिए और इतना ही तुमको पड़ी है और तालिबानियों से मिलना है। तो अगर अपनी मां का दूध पिया है, तो कुछ दिन अफगानिस्तान में तालिबान के साथ गुजारिये। कुछ दिन पाकिस्तान में रह कर दिखाओ।”



विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, “भारत इकलौता देश है जो तुम्हारी बदतमीजियां सह कर भी तुमको सहारा देता है। तुम्हें उठता है, तुम्हारी मदद करता है। इसलिए देश के लिए मरमिटने वाला बनो ताकि देश सलाम करे। अगर तुमने देश के खिलाफ बदतमीजियां की तो कानून का डंडा और सिकंजा दोनों पड़ेगा और जो बचाने आयेगा उसपर भी डंडा होगा।”



अपनी मुखरता के लिये पहचान बनाने वाले भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा की इस बयान की सराहना राष्ट्रवादियों के मध्य लगातार हो रही है।

4 Comments

vega

  • Sep 27 2022 3:34:44:887PM

vega

  • Sep 27 2022 3:34:44:380PM

vega

  • Sep 27 2022 3:34:44:230PM

vega

  • Sep 27 2022 3:34:44:180PM

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार