त्यौहार से पहले लॉकडाउन खोलने पर सरकार कर सकती है विचार,

बेड की कमी नहीं है प्रदेश में, एंटीजन टेस्ट भी चालू हो गए हैं भोपाल में

Bharat
  • Jul 30 2020 10:50PM

 

भारत, मध्यप्रदेश

भोपाल

गृहमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन, जहां बहुत ज्यादा जरूरी होगा, जहां पानी सिर के ऊपर से निकल रहा होगा। तभी लॉकडाउन होगा। ये भ्रम सभी लोग दूर कर लें, लॉकडाउन समस्या का हल नहीं है और अभी प्रदेश में ऐसी स्थिति कहीं भी प्रतीत नहीं हो रही है। जो संडे का लॉकडाउन है, उस संबंध में जन प्रतिनिधियों के अलग-अलग जगहों से फोन आ रहे हैं। चूंकि संडे को 2 तारीख को है और तीन को रक्षाबंधन है, उसके बारे में पुनर्विचार करने की बात कही गई है। ये बात सीएम के संज्ञान में लाई गई है। उस पर एक-दो दिन कोई निर्णय लिया जाएगा।
नरोत्तम मिश्रा ने साफ किया है कि  कोरोना की बैठक में 21657 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। 834 नए केस मिले थे और 723 रिकवर हुए थे। 8654 एक्टिव केस हैं। देश के अंदर हमारा स्थान 15वें नंबर पर है। जितने बड़े प्रदेश हैं, वहां 4-4 हजार केस निकल रहे हैं। ये तुलना इसलिए है कि लोगों के मन से ये भ्रम निकल जाए। 834 और 723 के बीच कुल 98 केस हैं। इसलिए बेड की कमी को लेकर जो बात हो रही है, उस पर मैं कह रहा है कि डिस्चार्ज होने वाली स्थिति में है समान हैं।एंटीजन टेस्ट भोपाल में चालू कर दिए गए हैं। हमारे पर 15 हजार किट की पहली खेप आ गई है और ऑर्डर दे दिए गए हैं। जल्दी ही पूरे प्रदेश में भेजे जाएंगे। एंटीजन टेस्ट हम 30 फीसदी ही करेंगे, 70 फीसदी आरटीपीसीआर टेस्ट हैं, वही होंगे।

 
4 Comments

vega

  • Sep 27 2022 3:51:43:643PM

vega

  • Sep 27 2022 3:51:31:927PM

vega

  • Sep 27 2022 3:51:31:763PM

vega

  • Sep 27 2022 3:51:31:583PM

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार