मूसेवाला की हत्या में शामिल गोदरा की चार राज्यों की पुलिस को तलाश

पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या 29 मई को उनके मूसा गांव के करीब 5 किलो मीटर दूरी पर हुई थी। इसके बाद से ही पुलिस जांच कर रही है। इस हादसे में मूसेवाला के दो साथी और जख्मी हो गए थे। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई के गैंग ने ली।

Rajkumar Rajpurohit
  • Jul 7 2022 4:44PM
पंजाब के मशहूर सिंगर मूसेवाला की हत्या के बाद से फरार रोहित गोदारा को तीन राज्यों की पुलिस तलाश कर रही है, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ रहा है। लेकिन अब पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। वह इंटरनेट कॉल कर जयपुर के कारोबारियों से फिरौती मांग रहा है। अब गोदरा ने एक कांट्रैक्टर को जान से मारने की धमकी देकर 17 करोड़ रुपए की डिमांड की है। कांट्रैक्टर ने शिप्रापथ थाने में बदमाश के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके बाद पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू की है।    

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो मूसेवाला की हत्या करने वाले बदमाशों को लॉरेंस विश्नोई गैंग के गुर्गे रोहित गोदारा ने ही बोलेरो गाड़ी दिलाई थी। जिसे लेकर पंजाब, हरियाणा और दिल्ली की पुलिस उसे तलाश कर रही है। वहीं, कांट्रैक्टर को धमकी देने के बाद अब राजस्थान पुलिस भी उसकी तलाश में जुट गई है। गोदारा की गिरफ्तार करने के लिए टीम बना दी गई है।  

बता दें कि पंजाबी सिंगर मूसेवाला की हत्या 29 मई को उनके मूसा गांव के करीब 5 किलो मीटर दूरी पर हुई थी। इसके बाद से ही पुलिस जांच कर रही है। इस हादसे में मूसेवाला के दो साथी और जख्मी हो गए थे। इस हत्या की जिम्मेदारी लॉरेंस विश्नोई के गैंग ने ली। 
4 Comments

vega

  • Sep 27 2022 3:40:45:467PM

vega

  • Sep 27 2022 3:40:43:923PM

vega

  • Sep 27 2022 3:40:43:843PM

vega

  • Sep 27 2022 3:40:42:653PM

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार