भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता का प्रशिक्षण कल से पूरे प्रदेश में प्रारम्भ

युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्गों में विभिन्न सत्रों के माध्यम से पार्टी का इतिहास, पार्टी की विचारधारा तथा संगठनात्मक कार्य व अभियानों का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

रजत के.मिश्र, Twitter - rajatkmishra1
  • Oct 7 2022 9:54PM

इनपुट- सुमित श्रीवास्तव, लखनऊ Twitter - @shivmay05

भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 08 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक प्रदेश के सभी संगठनात्मक जिलो में युवा मोर्चा जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करेगा। उन्होंने बताया कि वर्ग में जिले में निवास करने वाले मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्रीय पदाधिकारी, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला कार्यसमिति सदस्य तथा मण्डल अध्यक्ष व महामंत्री शामिल होंगे।
 
युवा मोर्चा प्रदेश मीडिया प्रभारी धनंजय शुक्ला ने बताया कि एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्गों में विभिन्न सत्रों के माध्यम से पार्टी का इतिहास, पार्टी की विचारधारा तथा संगठनात्मक कार्य व अभियानों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रदेश स्तर पर प्रशिक्षण वर्ग के संयोजक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र पटेल तथा सहसंयोजक के रूप में मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 शिववीर भदौरिया, अनुभव द्विवेदी व प्रदेश मंत्री शिवेन्द्र शाही को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
0 Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार