नौ दुर्गा के दिन कांग्रेस का दोबारा वचन पत्र जारी उपचुनाव के लिए

कोरोना मृत व्यक्ति के परिवार को पेंशन और किसानों की ऋण माफी पत्र में शामिल

Bharat
  • Oct 17 2020 8:31PM

 

 भारत, मध्यप्रदेश

भोपाल

 प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपने वचन पत्र जारी किया। ये वचन पत्र पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जीतू पटवारी और पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा की उपस्थिति में इसे जारी किया। कमलनाथ ने कहा कि पिछले वचन पत्र में 974 मुद्दे शामिल थे। 15 महीने की सरकार में इनमें से 574 वचन किए पूरे किए। जनता इसकी गवाह है। कोविड का शुरू में तो शिवराज मजाक उड़ाते थे। पिछले 7 महीने में नारियल फोड़ने, बेमतलब की बात करने में गवां दिए। इस उपचुनाव में जनता शिवराज से मुंह नहीं मोड़ेगी, बल्कि तमाचा मारेगी। हम मध्य प्रदेश के अगले 3 साल का रोडमैप बना रहे हैं। जनता ने 15 साल बाद भाजपा को घर बैठाया था। कोरोना में मृत व्यक्तियों के परिवार को पेंशन दी जाएगी। हम 2 लाख तक का किसानों का ऋण माफ करेंगे। बिना ब्याज का ऋण का मुद्दा भी शामिल है। इसमें कुल 52 मुद्दे शामिल किए गए है

 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने  कहा कि पुराने वचन पत्र के न तो वचन निभाए और न ही वादे पूरे किए। लिखा और भूल गए। लिखा और कहा भी था कि 10 दिन में पूरा कर देंगे। वो पूरे हुए नहीं। नए करने कहा गया। वादे हैं, वादों का क्या? और दूसरा वो जानते हैं कि करना तो कुछ है नहीं। केवल लिखना है।

 जनता आने वाले दिनों में हमारे इस वचन पत्र में विचार करके अपना फैसला ले। अकेले प्रचार में दिखाई देने पर कहा- ऐसी बात नहीं है मैं कोई सुपर स्टार नहीं हूं। बल्कि मैं कोई स्टार ही नहीं हूं। स्टार तो शिवराज सिंह चौहान हैंनवरात्रि के मौके पर शनिवार को कांग्रेस ने मुख्य वचनपत्र जारी किया। इसे कांग्रेस उपचुनावों के लिए मुख्य वचनपत्र बता रही है। कांग्रेस का कहना है कि इसमें सभी प्रमुख नेताओं की तस्वीरें हैं।

 

4 Comments

vega

  • Sep 27 2022 2:32:01:117PM

vega

  • Sep 27 2022 2:31:56:533PM

vega

  • Sep 27 2022 2:31:56:010PM

vega

  • Sep 27 2022 2:31:55:897PM

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार