सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

राफेल का अपमान कर देश की सेना का मनोबल गिराने निकले अजय राय, राष्ट्रविरोधी हरकत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ केस दर्ज

भारतीय सेना का अपमान, राफेल पर बेहूदा टिप्पणी... कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ केस दर्ज, विरोध की आंच तेज

Ravi Rohan
  • May 8 2025 4:52PM

UP के वाराणसी के चेतगंज थाने में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। आरोप है कि उन्होंने एक खिलौना विमान पर नींबू-मिर्ची लटकाकर उसे राफेल से जोड़ते हुए भड़काऊ बयानबाजी की, जिससे देश की एकता को ठेस पहुंची और सामाजिक भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई।

यह मामला राष्ट्रवादी हिन्दू शक्ति वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता की शिकायत पर दर्ज हुआ है। प्रदीप गुप्ता, जो वाराणसी छावनी क्षेत्र के निवासी हैं, ने आरोप लगाया कि 5 मई को जब वे संगठन के जगतगंज स्थित कार्यालय में पदाधिकारियों संग बैठक कर रहे थे, तभी उन्हें यह जानकारी मिली कि अजय राय ने मीडिया के सामने एक खिलौना विमान पर नींबू-मिर्ची बांधकर सार्वजनिक प्रदर्शन किया और विवादास्पद बयान दिए।

भारतीय सेना के मान-सम्मान को ठेस पहुंचाने का आरोप

शिकायतकर्ता का दावा है कि अजय राय ने खिलौना विमान की तुलना भारत के शक्तिशाली राफेल फाइटर जेट से करते हुए उसे 'निकम्मा' बताया। यह बयान न सिर्फ भारतीय वायुसेना का अपमान है, बल्कि इससे पाकिस्तान जैसे शत्रु देशों को भारत का मजाक उड़ाने का मौका भी मिला।

राष्ट्रविरोधी मानसिकता और शत्रु देश को बढ़ावा देने का आरोप

प्रदीप गुप्ता ने इसे भारतीय सेना का मनोबल गिराने वाला कृत्य बताया और कहा कि अजय राय की इस हरकत से देश के भीतर राष्ट्रविरोधी सोच को बढ़ावा मिला है। साथ ही यह शत्रु राष्ट्र पाकिस्तान के हौसले बुलंद करने वाला कृत्य माना जा रहा है। पुलिस ने इस आधार पर राय पर अफवाह फैलाने, राष्ट्र की अखंडता को खतरे में डालने और सेना का अपमान करने जैसी धाराओं में केस दर्ज किया है।



0 Comments

ताजा समाचार