सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

कोरोना कै नए वैरिएंट R.1 ने बढ़ाई चिंता, भारत समेत 35 देशों में फैला

कोरोना संक्रमण के नए मामले दुनिया भर के कई देशों में एक बार फिर बढ़ रहे हैं। वहीं भारत में भी तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। इन तमाम आशंकाओं के बीच कोरोना का बेहद खतरनाक नया वेरिएंट मिला है। इसे R.1 नाम दिया गया है। फिलहाल दुनिया भर में R.1 वेरिएंट के बेहद कम मरीज हैं, लेकिन जानकार बताते हैं की यह वेरिएंट बेहद खतरनाक है।

Pradosh Chavhanke
  • Sep 28 2021 12:59PM
कोरोना संक्रमण के नए मामले दुनिया भर के कई देशों में एक बार फिर बढ़ रहे हैं। वहीं भारत में भी तीसरी लहर की आशंका बनी हुई है। इन तमाम आशंकाओं के बीच कोरोना का बेहद खतरनाक नया वेरिएंट मिला है। इसे R.1 नाम दिया गया है। फिलहाल दुनिया भर में R.1 वेरिएंट के बेहद कम मरीज हैं, लेकिन जानकार बताते हैं की यह वेरिएंट बेहद खतरनाक है। गौरतलब है कि COVID-19 की दूसरी लहर ने भारत में बड़ी तबाही मचाई थी। इसके लिए डेल्टा वेरिएंट को जिम्मेदार माना गया था। ऐसे में R.1 वेरिएंट के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर दुनिया की चिंता को बढ़ा दिया है।

विशेषज्ञों के अनुसार R.1 वेरिएंट के मामले भले ही कम हैं लेकिन, थोड़ी भी लापरवाही पूरी दुनिया पर भारी पड़ सकती है। पूरी दुनिया में अभी तक करीब 10 हजार लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। जानकारों के अनुसार कुछ दिनों पहले अमेरिका में शोधकर्ताओं ने R.1 वेरिएंट की पहचान की है। हालांकि यह वेरिएंट पिछले साल जापान में भी मिला था। इसके अलावा R.1 वेरिएंट के मामले करीब 35 और देशों में भी सामने आ चुके हैं। 

क्यों खतरनाक है कोरोना वायरस का R.1 वेरिएंट 

इस बारे में शोध कर रही वैज्ञानिकों की टीम का कहना है की R.1 सार्स-सीओवी-2 वायरस का नया वेरिएंट है। ये म्यूटेशन से बना है। ऐसे में संभव है कि किसी भी नए स्ट्रेन की तरह R.1 भी मूल कोरोना वायरस की तुलना में लोगों पर अलग तरह से प्रभाव डाल सकता है। 

वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि इस वेरिएंट की प्रकृति को देखते हुए इसे बहुत ज्यादा संक्रामक माना जा रहा है। फिलहाल इस पर और अध्ययन जारी है। वहीं वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि कोई भी वेरिएंट वैक्सीन सुरक्षा से बच सकता है या नहीं, यह उसमें मौजूद म्यूटेशन पर निर्भर करता है। नए R.1 वैरिएंट को लेकर भी वैज्ञानिकों ने पाया है कि ये शरीर में वैक्सीन से बनी प्रतिरक्षा को मात देकर किसी को संक्रमित करने की क्षमता रखता है।
2 Comments

Abhi tak World power country ko ek hokar China ko Samapat kar dena chahiye. Crona ka Janandata yehi hai..

  • Sep 28 2021 1:45:45:007PM

Abhi tak World power country ko ek hokar China ko Samapat kar dena chahiye. Crona ka Janandata yehi hai..

  • Sep 28 2021 1:45:44:703PM

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार