गणपति विसर्जन के दौरान दो पक्षों में खूनी संघर्ष, 12वीं के छात्र की चाकू मारकर हत्या, हत्यारे ने युवक को चाकुओं से गोद डाला

मृतक के शरीर पर 8 से 10 चाकू से वार के निशान हैं।

Yogesh Mishra
  • Sep 29 2023 10:46AM
 
 
छत्तीसगढ़ के कोरबा में गणपति विसर्जन के दौरान दो पक्षो में हुए खूनी खेल में मृतक हरीश को अपने जान से हाथ धोना पड़ा। वहीं एक युवक भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल है, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के शरीर पर 8 से 10 चाकू से वार के निशान हैं। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने कोरबा दर्री मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद नजर आ रही है। मौके पर फॉरेंसिक की टीम पहुच गयी है। घटना की सभी पहलू पर जांच की जा रही है।
 
 
 
 
घटना स्कूल पारा कोहाडिया में गणेश विसर्जन के दौरान दो पक्षो में चले झगड़े ने खूनी रूप ले लिया और दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने साथ रखे चाकू से हरीश उम्र 17 वर्ष लगभग और भूपेन्द्र के ऊपर चाकू से एक के बाद के ताबड़तोड़ चाकू से वार किया। जिससे मौके पर ही हरीश की मृत्यु हो गयी और भूपेन्द्र घायल हो गया है। मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। वहीं घायल युवक भूपेन्द्र को जिला अस्पताल से प्रारंभिक उपचार के बाद छुट्टी दे दिया गया है।
 
मृतक 12 वीं का छात्र था और पढ़ाई में तेज था, कल के पेपर की तैयारी कर रहा था।
 
 

 

0 Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार