सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों का दिन होगा लाभदायक, जानिए कैसा रहेगा बाकी राशियों का हाल

मकर से मीन तक कौन करेगा तरक्की और किसके जीवन में आएंगी चुनौतियाँ; आज का सम्पूर्ण राशिफल

Deepika Gupta
  • May 9 2025 6:50AM

आज का दिन 9 मई 2025 (शुक्रवार), कई राशियों के लिए तरक्की और सफलता के संकेत लेकर आया है, तो कुछ लोगों को आज सतर्कता बरतने की सलाह दी जा रही है। पंचांग और ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार आज का दिन बेहद अहम हो सकता है- नौकरीपेशा लोगों के लिए सुनहरा मौका मिल सकता है, वहीं व्यापारी वर्ग को सतर्कता की ज़रूरत होगी।

ग्रहों की बदलती चाल क्या संकेत दे रही है? चलिए जानते हैं आचार्य मानस शर्मा के अनुसार आज का चंद्र राशि-आधारित विस्तृत राशिफल:

मेष (Aries) आज का दिन आपके लिए साहस व पराक्रम में वृद्धि लेकर आने वाला है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा, लेकिन पढ़ाई में लापरवाही न बरतें। पुरानी गलतियों से सतर्क रहें और माता-पिता के साथ वक्त बिताएं।

वृषभ (Taurus) आज का दिन आपके लिए कुछ चिंताएं लेकर आएगा। गृहस्थ जीवन में साथी से आपकी खटपट हो सकती है । आर्थिक मामलों में समझदारी से फैसले लें, वरना नुकसान हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आज कोई बड़ी इच्छा पूरी हो सकती है।

मिथुन (Gemini) आज का दिन आपके लिए खर्चो भरा रहने वाला है। पारिवारिक उलझनों को लेकर आपका मन परेशान रहेगा। लंबी यात्रा की योजना बन सकती है। परिवार में स्वास्थ्य को लेकर खर्च बढ़ सकता है, लेकिन अच्छी खबरें भी मिलेंगी।

कर्क (Cancer) आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहेगा। आपके किसी काम में यदि समस्या आ रही थी, तो वह दूर होगी। छोटी गलतियां बड़ा नुकसान कर सकती हैं। यात्रा के दौरान सावधानी बरतें, और अपनी बातों से लोगों को प्रभावित करें।

सिंह (Leo) आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपके भाई व बहन आपके काम में पूरा साथ देंगे। आपको कुछ शारीरिक समस्याओं के कारण जरूरी टेस्ट कराने होंगे। कार्यक्षेत्र में ज़िम्मेदारियाँ निभाने का मौका मिलेगा। खोई हुई चीज़ वापस मिल सकती है। दीर्घकालिक योजनाओं में गति आएगी।

कन्या (Virgo) आज का दिन आपके लिए उलझनों भरा रहेगा। आप किसी आध्यात्मिक कार्यक्रम से जुड़ सकते हैं। आपको शीघ्रता व भावुकता में लिए गए किसी निर्णय के लिए पछतावा होगा। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। परिवार में नए सदस्य का स्वागत हो सकता है। उच्च शिक्षा के लिए दिन अनुकूल रहेगा।

तुला (Libra) आज कल का दिन आपके लिए प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। आपको अपनी माताजी से किसी किए हुए वादे को समय रहते पूरा करना होगा। मानसिक अस्थिरता से बचें। परिवार में कुछ उतार-चढ़ाव संभव है।

वृश्चिक (Scorpio) आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी संतान को किसी नौकरी में यदि समस्या आ रही थी, तो वह बदलाव कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति से लाभ मिल सकता है। व्यापारियों के लिए नई डील की संभावना है, लेकिन ग़लत निर्णय से बचें।

धनु (Sagittarius) आज का दिन आपके लिए खर्च भरा रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। ऑफिस में प्रशंसा मिलेगी, लेकिन घर में थोड़ी तकरार संभव है। नए अवसर मिल सकते हैं, लेकिन लापरवाही नुकसानदेह होगी।

मकर (Capricorn) आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। रिश्तों में मिठास बनी रहेगी लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी ज़रूरी है। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ (Aquarius) आज कल का दिन आपके लिए मिला जुला रहने वाला है। आपको अपनी व्यावसायिक योजना पर पूरा ध्यान देने की आवश्यकता है। नई नौकरी की संभावना है। विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन करेंगे। निजी मामलों में बोलने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

मीन (Pisces) आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। पारिवारिक विवादों को धैर्य से सुलझाएं। नई नौकरी की तलाश में सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं। मानसिक तनाव से राहत के लिए यात्रा लाभदायक हो सकती है।

आज का दिन सभी राशियों के लिए कुछ खास लेकर आया है- किसी के लिए उन्नति का योग, तो किसी के लिए चेतावनी का संदेश। ग्रहों की चाल बता रही है कि जो सतर्क रहेगा, वही सफल होगा।

0 Comments

ताजा समाचार