सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

हिन्दू नाम अन्नू से लूटता था लोगों को; रोका तो पुलिस पर भी बरसा दी गोलियाँ... नोएडा में एनकाउंटर के बाद इलियास की नालायक औलाद आमिर गिरफ्तार

नोएडा पुलिस पर गोलियाँ बरसा कर भाग रहा चप्पड़ नाम का आमिर मुठभेड़ में गिरफ्तार

Rahul Panday
  • May 9 2025 2:10PM

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में पुलिस और अपराधियों में मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में लोगों को लूटने वाला एक अपराधी घायल हो गया है। गुरुवार (8 मई 2025) को हुए इस एनकाउंटर में 25 हजार का इनामी बदमाश आमिर घायल हो गया है। आमिर अपने आपराधिक कारनामों को अन्नू नाम से अंजाम देता था। आमिर ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी एक्शन में उसे भी गोली लगी और वो घायल हो गया है। आमिर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। 

यह मामला सेंट्रल नोएडा के थानाक्षेत्र बिसरख का है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को बिजली घर के पास संदिग्ध वाहनों की चेकिंग चल रही थी। तभी हैबतपुर गेट की तरफ से एक बाइक आती दिखी। इस बाइक को चला रहे संदिग्ध को रुकने का इशारा किया तो वो शाहबेरी की तरफ तेजी से भागने लगा। पुलिस टीम ने संदिग्ध का पीछा शुरू किया। खुद को घिरता देख कर संदिग्ध ने अवैध हथियार निकाला और पुलिसकर्मियों पर गोलियाँ बरसाने लगा। खुद को बचाते हुए पुलिस वालों ने संदिग्ध का पीछा जारी रखा।  

इस बीच भाग रहे संदिग्ध को बार-बार रुकने की चेतावनी दी जाती रही। चेतावनी को अनदेखा करते हुए बाइक सवार लगातार गोलियाँ चलाता रहा। मजबूरन आत्मरक्षा में पुलिस टीम को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी। पुलिस द्वारा चलाई गोली से संदिग्ध के पैर में लगी और वो नीचे गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे घेर लिया गया। पकड़े गए संदिग्ध ने अपना नाम आमिर बताया। 24 वर्षीय आमिर के अब्बा का नाम इलियास है। वह गाजियाबाद जिले का रहने वाला निकला। 

पुलिस की पड़ताल में पता चला कि आमिर के अपराधों की लिस्ट बेहद लम्बी है।  उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित मिला। आमिर के खिलाफ दिल्ली, गाजियाबाद और नोएडा मिला कर 7 मुकदमे दर्ज मिले।  ये केस लूट, छिनैती आदि के थे। सबसे खास बात ये है कि अपराध के लिए आमिर अपना नाम बदल लिया करता था। कई जगहों पर वह खुद को अन्नू बताया करता था। बताते चलें कि अन्नू नाम अक्सर हिन्दू धर्म के लोगों के होते हैं।  

 इसके अलावा आमिर को चिप्पड़ नाम से भी जाना जाता था। उसके पास से 315 बोर का अवैध तमंचा, 2 जिन्दा कारतूस और 1 खोखा बरामद हुआ। मुठभेड़ के दौरान आमिर जिस बाइक को चलाता मिला वह गाजियाबाद के इन्द्रापुरम गाजियाबाद से चोरी की निकली।  वह महिलाओं के गले से सोने की चेन भी लूटने का अभ्यस्त था। पूछताछ में आमिर ने अपनी गैंग में हासिम और सोनू के नाम भी उगले हैं। अब पुलिस उसके गिरोह के बाकी सदस्यों की भी तलाश में जुटी है।  

0 Comments

संबंधि‍त ख़बरें

ताजा समाचार