सुदर्शन के राष्ट्रवादी पत्रकारिता को सहयोग करे

Donation

भारत और पाकिस्तान सीजफायर पर सहमत? अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने X पर दी जानकारी

ट्रंप का दावा: भारत-पाकिस्तान में युद्धविराम को लेकर बनी सहमति, अमेरिका ने निभाई बड़ी भूमिका

Ravi Rohan
  • May 10 2025 5:39PM

भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक चौंकाने वाला दावा किया है। ट्रंप का कहना है कि दोनों देश फौरन प्रभाव से युद्धविराम के लिए तैयार हो गए हैं। उन्होंने यह जानकारी अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रूथ सोशल' पर साझा की।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक अहम बयान देकर दुनिया का ध्यान खींचा है। ट्रंप ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान ने फौरन संघर्षविराम पर सहमति जता दी है। ये जानकारी अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसी रॉयटर्स के हवाले से सामने आई है।

वहीं ट्रम्प ने अपने X अकाउंट पर इस बात की जानकारी दी है। गौरतलब है कि हाल के दिनों में दोनों देशों के बीच हालात बेहद तनावपूर्ण बने हुए थे।

डोनाल्ड ट्रंप ने अपने संदेश में लिखा, "लंबे समय से चल रही अमेरिकी मध्यस्थता के प्रयासों के बाद मुझे यह ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान ने पूर्ण युद्धविराम पर रजामंदी जता दी है। दोनों देशों को इस फैसले के लिए मेरी ओर से बधाई।" हालांकि, भारत सरकार की ओर से इस बयान की कोई आधिकारिक पुष्टि अब तक नहीं की गई है।

पाकिस्तान ने दी पुष्टि, भारत की चुप्पी

ट्रंप के बयान के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने भी पुष्टि करते हुए कहा है कि इस फैसले पर सहमति बन चुकी है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, “पाकिस्तान और भारत के बीच तत्काल युद्धविराम लागू करने का निर्णय लिया गया है। पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्रीय शांति और स्थायित्व को प्राथमिकता दी है, वह भी अपनी संप्रभुता से कोई समझौता किए बिना।”

इस बीच भारत के विदेश मंत्रालय की ओर से शाम 6 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी गई है। माना जा रहा है कि सरकार इस पर अपना रुख स्पष्ट कर सकती है।


0 Comments

ताजा समाचार